महिला को बाल पकड़ कर खींचा, मारपीट का वीडियो वॉयरल
कन्नौज, मई 20 -- कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर तिराहा पर गंदे पानी के निकास को लेकर दो पड़ोसियों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दुकान में बैठी एक महिला को बाल पकड़कर बाहर घसीटा गया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी पर भी हमला किया गया। घटना से जुड़े पथराव व लाठी-डंडों से मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि 'हिंदुस्तान' अखबार इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि स्वदेश देवी पत्नी राजेश कुमार पटेल अपनी बेटी नेहा के साथ अपनी मशीनरी स्टोर की दुकान पर बैठी थीं। तभी नाली के पानी को लेकर पड़ोसी युवक और उसके परिजन विवाद करने लगे। देखते ही देखते पड़ोसी युवक और उसके घर की महिलाएं हिंसक हो गईं। उन्होंने दुकान पर हमला बोल दिया। युवक ने स्वदेश देवी के बाल पकड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.