नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा, संवाददाता। शहर में महिलाओं को बहला-फुसलाकर जेवरात ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव के पास पांच दिन पहले एक बार फिर महिला को बातों में उलझाकर दो युवक गहने लेकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव निवासी श्याम कौशिक ने पुलिस को बताया कि उनकी मां रानी कौशिक 25 मार्च की शाम करीब पांच बजे सुरभि अस्पताल के निकट एक डेयरी पर दूध लेने गई थीं। अस्पताल के निकट उन्हें दो अनजान युवक मिले। दोनों युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। वे उनकी मां को बहला-फुसलाकर उनके कान के कुंडल और सोने की अंगूठी ले गए। आरोपियों के जाने के बाद उनकी मां को ठगी का अहसास हुआ। कुछ देर बाद जब मां उसी स्थान पर पहुंचीं तो दोनों आरोपी वहां नहीं थे। पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना फौरन पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.