महिला को बहू-बेटे ने पीटा, दी धमकी
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- चरवा कस्बा स्थित पानी टंकी के समीप रहने वाली ननकी देवी ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। यह बात बड़े बेटे दौलत को नागवार लगती है। महिला के मुताबिक, 21 अगस्त को उसने बहू पाना देवी को घास हटाने के लिए कहा। इस पर वह गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर बेटे दौलत के साथ मिलकर पीट दिया। आरोपियों ने जानलेवा धमकी भी दी। थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर महिला का मेडिकल करा दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hathras News: पति, देवर और ससुर के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.