बिजनौर, मार्च 3 -- स्योहारा। पुलिस ने युवती को भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को वादी द्वारा थाना स्योहारा में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त फैजान पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम धीगरपुर वादी की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.