नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज । सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व बस की टक्कर से घायल हुई महिला का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के पति ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक निवासी राघवेंद्र ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को पत्नी मोनिका सिंह किसी कार्य से नोएडा आई थीं। शाम करीब छह बजे वहां से लौटते समय सेक्टर-63 छिजारसी कट में एसजेएम अस्पताल के निकट पहुंचीं तो वहां एक बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गहरी चोट आई। स्थानीय लोगों ने लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। अभी उनका उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...