पीलीभीत, मार्च 26 -- पूरनपुर। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुनहान की रहने वाली गीतादेवी की शादी जुगेंद्र भारद्वाज निवासी रमनगरा के साथ 13 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। पांच साल पहले जुगेंद्र बाहर रहने लगे। महिला मेहनत मजदूरी कर अपना और बच्चों का पालन पोषण करने लगी। इसके बावजूद पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। आरोप है ससुराल वालों ने उसके पति को घर से भगा दिया। अब ससुराल वाले गीतादेवी और उसके बच्चों को घर से भगा रहे हैं। घर न छोडने पर उन्होंने उसे बच्चों सहित जहर देकर मारने की धमकी दी। पुलिस ने जुगेंद्र भरद्वाज, दूधनाथ, दुखंती और ननकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.