संभल, मार्च 3 -- चंदौसी-विचेटा मार्ग पर सोमवार की शाम महिला को बचाने के प्रयास में दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। जिसमें तीन युवक घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना कुढ फतेहगढ के गांव अटवा निवासी चंद्रसेन पुत्र मुकंदी लाल व मोनू पुत्र रामावतार चंदौसी से गांव जा रहे थे। शाम पांच बजे जब वह गांव बेरनी के पास पहुंचे तो महिला को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही बाइक से भिड़ गए। जिससे बाइक सवार चंद्रसेन व रामावतार व दूसरी बाइक पर सवार गुड्डू शंकर लाल निवासी जा रही थाना चंदौसी घायल हो गए। गुड्डू गांव विचेटा की ओर से अपने गांव जा रही जा रहा था। एंबुलेंस की मदद से तीनों को चंदौसी के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.