महिला को बंधक बनाकर पिटाई का आरोप, केस
बलिया, अगस्त 13 -- बांसडीह। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर पति और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी पुरुषोत्तम चौबे ने पुलिस को बताया है कि बेटी की शादी वर्ष 2024 में सुल्तानपुर निवासी मनोज पांडेय के साथ हुई है। उनका कहना है कि विवाह के बाद से पति के अलावे जेठ शिवजी पांडेय दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले बेटी का हालचाल लेने उसके ससुराल पहुंचा तो वह कमरे में अचेत पड़ी मिली। बताया है कि ससुराल के लोग मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.