उरई, अप्रैल 14 -- कोंच, संवाददाता। ग्राम कुठौंदा में एक महिला पर घर के बाहर बंदर ने हमला कर काट लिया। इससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। बता दें इससे पहले भी नदीगांव ब्लॉक में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को बंदर अपना शिकार बना चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन और वन विभाग ने इस समस्या के निस्तारण में कोई ठोस पहल नहीं की है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।नदीगांव ब्लॉक के ग्राम कुठौंदा में बंदरों का भारी आतंक व्याप्त है। यह बंदर लगभग दो दर्जनों से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। हाल ही में बंदरों ने ग्राम कुठौंदा में अंगूरी देवी पत्नी राजेंद्र मिश्रा को काट लिया। ऐसे में उसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया है। उधर इस महिला की ही तरह विनोद उपाध्याय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.