पटना, अप्रैल 12 -- रक्सौल की रहने वाली शादीशुदा महिला (25) ने प्रेमी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि प्रेमी सुजीत चौधरी उसे रखने के लिए तैयार नहीं है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है और 23 लाख भी मांग कर रहा है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। बताया जाता है कि आरोपित प्रेमी पटना सिटी इलाके का है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथिमकी दर्ज कर ली है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2022 में काम के सिलसिले में पटना आई थी। उसी दौरान वह मोबाइल खरीदने महाराजा कामेश्वर कॉम्प्लेक्स में दुकान गई थी। वहीं दुकानदार सुजीत चौधरी के संपर्क में आई। दोनों ने एक-दूसरे से मोबाइल नंबर लिया। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.