हरदोई, जून 9 -- मल्लावां। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली मल्लावां पुलिस ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के आरोप में पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया है। मोहिउद्दीनपुर बड़ा दरवाजा निवासी गुलिस्ता ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव नेवादा गौसगंज निवासी आजाद से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद उसे पता चला कि पति पहले भी दो शादियां कर चुका है। आरोप है कि उसका पति शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। इसी बात को लेकर आए दिन मारपीट और प्रताड़ित था। करीब तीन वर्ष पूर्व पति आजाद, सास, जेठ मुमताज, जेठानी, देवर दिलशाद, देवरानी गुड़िया और ननद रुखसाना ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके तीन वर्षीय बेटे सहित उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह अपने पिता के घर रह रही है। कोतवाली मल...