औरैया, मई 29 -- अयाना। जालौन जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के कंजौसा निवासी सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात को उसके साथ पति सुखराम, सास भूरी उर्फ बतासी, लालता व उनकी पत्नी रामकुमारी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गुरुवार सुबह नौ बजे पति व सास उसे मायके बीझलपुर ले आए। यहां भी सास व पति ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत करीब 20 साल पहले हो गई थी। भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है। भाई के घर आने के बाद उसने मामले की ​शिकायत पुलिस से की। अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...