महिला को पीटा, मुंह में ठूंसा जहरीला पदार्थ
दरभंगा, अगस्त 25 -- संजय लाला,दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार में सोमवार को एक और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। परिजनों के अनुसार घर के अंदर घात लगाए बदमाश ने एक महिला की जमकर पिटाई की। इसके बाद गेहूं के साथ कोई जहरीला पढ़ार्थ जबरन उनके मूंह में ठूंसकर वह फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया। वहां महिला का इलाज चल रहा है। जख्मी महिला गौरव कुमार की पत्नी करिश्मा कुमारी (23) बताई जाती हैं। परिजन पवन कुमार मिश्रा के अनुसार करिश्मा तुलसी चबूतरा पर पानी चढ़ाने छत पर गयी थी। छत पर घात लगाए एक बदमाश पर उसकी नजर पड़ी। उसे देखकर वह दौड़कर नीचे आयी। उसका पीछा करता हुआ बदमाश वहां पहुंचा। उसकी पिटाई करने के बाद गेहूं में मिला कोई जहरीला पदार्थ उसके मुंह में जबरन ठूंसकर वह फरार हो गया। तबीयत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.