कौशाम्बी, मार्च 24 -- सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शोहदे ने हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला को अर्धनग्न करके पीटा। बीच-बचाव करने पर उसकी नंद की भी पिटाई की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी इलाके की पीड़िता के मुताबिक 22 मार्च की शाम वह अपनी नंद के साथ घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी आरोपी पियाम पुत्र खोवालाल वहां पहुंच गया और कहने लगा कि हैंडपंप धीरे चलाओ। इसी दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीटने लगा। पीड़िता के मुताबिक हमलावर ने उसके कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में पीटा। पहले भी वह कई बार छेड़खानी कर चुका था। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित महिला की नंद की भी पिटाई की। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर घायलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.