बलरामपुर, अप्रैल 14 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौहना निवासी रामतीरथ निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मेरा भूसा खेत में रखा था। गांव के भूखन व उनकी पत्नी नाम अज्ञात मेरा भूसा खेत से अपने घर उठा ले गए थे। पत्नी शांतिदेवी पूछने गई तो दोनों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। पत्नी को गंभीर चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि भूखन व उनकी पत्नी पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दंपति को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पीटा, दो पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.