बरेली, अप्रैल 12 -- भमोरा। खेल के दौरान एक किशोर ने बालक को पीट दिया, उसकी मां शिकायत करने गई तो किशोर के घर वालों ने उसकी मां को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।सरदारनगर चौकी के गांव वाहनपुर के मदनलाल ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे गांव वाले वॉलीबॉल खेल रहे थे, उसका बेटा आदेश खेल देखने चला गया। आरोप है कि उसके बेटे को खेल देखते समय किसी बात पर हंसी आ गई तो प्रकाश ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। उसकी पत्नी शिकायत करने प्रकाश के घर पहुंची तो प्रकाश के भाई अनिल और प्यारे ने उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.