हरदोई, मार्च 28 -- मल्लावां। घरेलू बातों को लेकर सास, ससुर, नंद ने महिला को पीट दिया और घर से भगा दिया। ग्राम टपरिया राघोपुर निवासी शाहरीन ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि मेरा पति शादाब , सास खुशबुन्ना, ससुर सयाब, नन्द सुबी आए दिन घरेलू बातों को लेकर गाली गलौज करते हैं। 26 मार्च को सभी लोगों ने गाली गलौज कर पीटा व घर से भगा दिया। पीड़िता ने सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...