गंगापार, फरवरी 27 -- गुरुवार को दोपहर कोहड़ार बाजार में दो पक्षों में हुई गाली-गलौज व मारपीट में एक पक्ष की ओर से चार के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस घटना में आरोपित रहे सिरताज को पुलिस ने पकड़ लिया, लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मारपीट करने वालों में हड़कम्प की स्थिति रही। कोहड़ार चौकी प्रभारी अनुज राय ने बताया कि गुरूवार को दोपहर खटिकान बस्ती की महिला बिटोला देवी की बकरी पड़ोस के छोटू के खेत में चली गई, जिसे लेकर छोटू, सिरताज व उसके घर की महिलाएं बिटोला देवी को गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे, इस घटना में बिटोला का सिर फूट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.