प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 21 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के बलई का पुरवा झींगुर गांव निवासी मोनी पांडेय पत्नी लवलेश पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। 20 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे परिवार के कुछ लोगों ने रंजिशन उसे लाठी से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घर में ईंट पत्थर फेंके। आरोप है कि इससे पूर्व आठ जनवरी को भी आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता मोनी की तहरीर पर पुलिस ने सूर्य नारायण पांडेय, कमला देवी, निशा, विनोद, प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.