प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- कुंडा। हथिगवां के खिदिरपुर गांव निवासी मूलचन्द्र की 30 वर्षीय पत्नी रेनू सरोज ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया गया है कि 21 सितंबर की रात उसके पति मूलचन्द सरोज, ससुर मन्नालाल सरोज, सास मालती देवी ने कहासुनी को लेकर लाठी-डंडे से मारा पीटा। शोर मचाने पर जान से मारने और घर से भगाने की धमकी देने लगे। पीड़िता रेनू देवी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति मूलचन्द्र, ससुर मन्ना, सास मालती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...