प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- कुंडा। कोतवाली के भैरों बक्श का पुरवा गांव निवासी चंदन पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 20 मई की शाम करीब 6:30 बजे उसकी 36 वर्षीय पत्नी धनपति देवी घर में अकेली थी। तभी परिवार के लोग पहुंचे, उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित चंदन की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेंद्र पटेल उसकी पत्नी मनीषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- भाई-बहन को पीटने पर दो पर केस यह भी पढ़ें- महिला को पीटने में पति समेत चार नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...