महिला को पीटने का तीन आरोपियों पर मुकदमा
बदायूं, जून 20 -- महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर निवासी राजमाला पत्नी स्वर्गीय रामबाबू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 जून को उनके बेटे के ससुराल पक्ष के लोग अपनी बहन को घर छोड़ने आए थे। इसी दौरान नवदिया निवासी दीपक, नीरज पुत्र चंद्रपाल और चंद्रपाल पुत्र कुंदन लाल वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने राजमाला के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट केस विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.