महिला को पीटकर बच्चा छीना, पुलिस ने दिलाया
बरेली, जून 25 -- भमोरा। ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर उसकी गोद से 11 महीने के बच्चे को छीनकर घर से निकाल दिया। मायके वालों के साथ थाने पहुंची महिला को पुलिस ने बच्चा वापस दिलाया।इज्जतनगर थाना की एक महिला ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले भमोरा के मजनूपुर के वसीम से हुआ था। इसी बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार को ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा और उसकी गोद से बच्चा छीनकर घर से निकाल दिया। महिला बुधवार को अपने भाई, मां आदि के साथ थाने आई और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर बच्चे को दिलाने की मांग की। उप निरीक्षक हीरेन्द्र चौधरी ने महिला को बच्चा वापस दिला दिया। उप निरीक्षक ने बताया कि पति-पत्नी का मामला है। समझौता कर लेगें तो ठीक है नहीं तो परिवार परामर्श केंद्र भेजा जाएगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.