हाथरस, मई 31 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे गांव अहबरनपुर के निकट खेतों में छोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने शनिवार की रात उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एक महिला की शादी की शादी वर्ष 2014 में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसने अपने पति के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दंपति का एक चार वर्षीय पुत्र भी है। महिला का आरोप है कि पति ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे गंभीर हालत में गांव अहवरनपुर के निकट खेतों के पास छोड़कर भाग गए। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली हाथरस गेट ...