पीलीभीत, अप्रैल 10 -- बरखेड़ा। गांव पकड़िया ताल्लुके उमरिया निवासी मनोरमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ अप्रैल को वह दोपहर एक बजे अपने खेत पर गेहूं की कटाई कर रही थी। तभी उनके गांव निवासी इंद्रप्रकाश पुत्र श्री राम, विशाल पुत्र इंद्रप्रकाश, गुड्डी देवी पत्नी इंद्रप्रकाश ने लाठी डंडों से पीछे से आकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनको गंभीर चोटें आई हैं। किसी तरह लक्ष्मी देवी ने अगर उन्हें बचाया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.