नोएडा, अगस्त 21 -- नोएडा, संवाददाता। प्रतिबंधित पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने सेक्टर-45 में बाजार आई महिला पर सोमवार रात हमला कर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बचाया। महिला के पुत्र ने मालिक पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉलोनी निवासी प्रियांशु चौहान ने पुलिस को बताया कि उसकी मां संतोष चौहान 17 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे घर के पास ही मार्केट से घर लौट जा रही थीं। उसी समय एटीएम के निकट हितेंद्र अपना काला रंग का पिटबुल प्रजाति का कुत्ता लेकर वहां आ गया। आरोप है कि हितेंद्र ने उस कुत्ते को उनकी मां संतोष चौहान के ऊपर काटने के लिए छोड़ दिया। कुत्ते ने महिला के पैर को अपने जबड़े में जकड़ लिया। कुत्ते से बचने के लिए महिला जमीन पर गिर गईं और मदद के लिए शोर मचाने लगीं।...