बिजनौर, मई 1 -- बिजनौर। मंडावर कस्बे में एक महिला को लगातार फोन कॉल और मैसेज कर परेशान करने वाले युवक को परिजनों ने बिजनौर बुलाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना के दौरान आरोपी युवक सरेराह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया, जिसका वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया। बाद में लोगों के समझाने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने के आश्वासन पर आरोपी को छोड़ दिया। बताया गया कि मंडावर कस्बे की रहने वाली एक महिला पिछले करीब एक सप्ताह से एक युवक की हरकतों से परेशान थी। आरोपी युवक लगातार महिला के मोबाइल पर कॉल और आपत्तिजनक मैसेज कर रहा था, जिससे महिला और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया था। कई बार समझाने के बावजूद जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो परिजनों ने उसे सबक सिखाने की ठानी।
युवक को बुलाना जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.