अमरोहा, फरवरी 17 -- झगड़ा होने पर महिला को पति ने बेरहमी से पीट दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी निवासी राजबाला का अपने पति अशोक से किसी बात को लेकर 15 फरवरी को झगड़ा हो गया था। आरोप है कि अशोक ने उसे डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.