रामपुर, मार्च 11 -- टांडा। महिला के पति और देवर ने मिलकर गाली गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पति और दो देवर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति आए दिन गाली गलौज के बाद मारपीट करता। उसके पति के बड़ी बहू के साथ संबंध हैं। जब वह इसका विरोध करती है तो पति द्वारा मारपीट की गई। इतना ही नहीं पति द्वारा तीन तलाक भी दे दिया गया। महिला जब मंगलवार को अपने घर पर थी। उसी दौरान पति, देवर, सहित तीनों ने मिलकर गालियां दी और लात घूसों व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। महिला का शोर सुनकर आई गर्भवती बहु को भी पीटने लगे। पीड़िता ने पति और देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.