धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। सरायढेला कोऑपरेटिव कॉलोनी नूतनडीह दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली बिंदु देवी के साथ पड़ोसी परिवार के सदस्यों ने मारपीट की। जख्मी बिंदु को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। महिला ने सरायढेला थाना को दिए बयान में बताया कि 18 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे घर पर कोई नहीं था। वह घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। पड़ोसी सुलेना देवी, उसके पति त्रिपुरारी यादव, त्रिपुरारी के भाई ललन यादव ने उन पर हमला कर दिया। तीनों खींच कर उन्हें अपनी घर के तरफ ले गए। सुलेना ने उनके काम से बाली और गले से चांदी की सिकड़ी छीन ली। रॉड, लाठी और कुदाल से उन पर हमला बोल कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरायढेला पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...