रामपुर, जनवरी 7 -- चेकअप के नाम पर एक महिला को जबरन निर्वस्त्र कर अश्लील हरकतें करने के आरोपी कथित डॉक्टर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने सोमवार को इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि हामिदाबाद गांव निवासी आबिद उर्फ जुबैर को उत्तराखंड के नजदीक बाइपास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी का चालान किया गया है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला को बीते शनिवार सिरदर्द की शिकायत हुई थी। घर में वह अकेली थी और उसके पति अपने किसी काम से रुद्रपुर (उत्तराखंड) गए हुए थे। महिला हामिदाबाद गांव में डॉक्टरी करने वाले एक युवक के पास दवा लेने चली ग...