लखनऊ, फरवरी 24 -- पारा के मुन्नूखेड़ा स्थित आवास विकास कॉलोनी में बीती 18 फरवरी की देर रात घर में घुसे चोरों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नगदी पार कर ले गए। पीड़िता ने रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत पवन यादव ने बताया कि वे अपने काम से प्रयागराज गए थे। घर पर पत्नी और बेटा थे। 18 फरवरी की रात घर पर पत्नी और बेटा सो रहे थे। इस दौरान बॉलकनी के रास्ते घर में एक व्यक्ति घुस आया। आरोप है कि बदमाश ने पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर एक बाली, एक अंगूठी और करीब 4500 रुपये चोरी कर फरार हो गया। पवन के घर आने पर पत्नी ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पारा थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.