महिला को धमकी दी तो पिस्टल के साथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
सीवान, जून 26 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव में बुधवार को दोपहर में एक युवक एक घर में घुसकर महिला को धमकी देने लगा और अवैध हथियार लहराने लगा। इस मामले में पीड़िता तसरीफन बीबी ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के हीं इरफान अली उनके घर के पीछे से दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और सीढ़ी के रास्ते ऊपर पहुंच गया।
आरोप एवं धमकी आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी से प्रेम संबंध की बात कहते हुए मिलने-जुलने से रोकने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर युवक ने कथित तौर पर कमर से पिस्टल निकाल लिया और किसी के नजदीक आने पर महिला को गोली मारने की धमकी देने लगा। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.