रुद्रपुर, जनवरी 24 -- किच्छा। पड़ोसियों के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने पुलिस को शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंचन श्रीवास्तव पत्नी विरेन्द्र कुमार निवासी विकास कालोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पूर्व में उसके पति का देहांत हो चुका है। पुत्र बाहर नौकरी करता है जबकि पुत्री की शादी हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती है। कंचन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला हेमा पत्नी कन्हई व उसका पुत्र दुर्गेश उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते है। आरोपी उसके घर में आग लगाने की धमकी देते है। घर में अकेली होने की वजह से उसे जान माल का खतरा बना रहता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.