रामपुर, अप्रैल 11 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामबिहार कालोनी निवासी रागिनी शर्मा का कहना है कि गड्डा कालोनी निवासी मुन्नीलाल उसे फोन पर परेशान कर रहा है। आए दिन फोन करके हाथ-पैर काटने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं बच्चों को भी मारने की धमकी दे रहा है। रागिनी के अनुसार कई बार उसने विरोध किया, इसके बाद भी वह धमकी देने से बाज नहीं आ रहा है। आरोप है कि एक व्यक्ति को उसके पीछे लगा दिया है ताकि उसकी हर गतिविधि पर नजर रख सके। आए दिन मिलने वाली धमकियों से घबराकर पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में मुन्नीलाल, शंकर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.