गोपालगंज, मई 14 -- गोपालगंज।जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा मोड़ के समीप एनएच 27 पर गुरुवार को एक महिला को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार दो युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी वजीर आलम का 25 वर्षीय पुत्र फिरोज आलम अपने रिश्तेदार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के लंगटूहाता गांव निवासी ईश मोहम्मद के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की ओर जा रहे थे। भोजपुरवा मोड़ के समीप एनएच 27 पर एक महिला सड़क पार कर रही थी, तभी बाइक सवार युवकों ने उसे धक्का मार दिया। इसके बाद उनकी ब...