प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना क्षेत्र के दुर्गादेई गांव निवासी द्वारिका प्रसाद को गुरुवार शाम परसनी चौराहे पर गांव के दो लोग गाली दे रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उसे मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद द्वारिका प्रसाद अपनी पत्नी प्रियंका के साथ आरोपी के घर उलाहना देने गया तो आरोप है कि आरोपियों ने पत्नी को धक्का देकर भगा दिया। द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने दुर्गादेई गांव निवासी मुलायम यादव, नाईनटी यादव के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.