कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के संतू का डेरा गांव की सरोज देवी पत्नी सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी पर आरोप लगाया है। सरोज देवी का कहना है कि पड़ोसी रोशन पुत्र बेचू मामूली बात को लेकर शुक्रवार की शाम उसको गाली दे रहा था। पति के आने पर शिकायत करने की चेतावनी दी। इस पर उसने घर पर चढ़कर उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.