अमरोहा, फरवरी 24 -- बछरायूं। एक महिला ने युवक पर उसके आपत्तिजनक फोटो लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की निवासी महिला का आरोप है कि आरोपी आरिफ निवासी रामपुर नजराना थाना चांदपुर जिला बिजनौर से उसकी पुरानी जान पहचान थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके निजी फोटो अपने पास रख लिए। बाद में महिला की शादी हो जाने पर आरोपी ने उन फोटो को वायरल करने व उसके पति को दिखाने की धमकी दी। आरोपी लगातार पैसों की मांग करने लगा। आरोप है कि दबाव में आकर महिला ने कई बार रुपये भी दिए लेकिन बावजूद इसके वह फोन कर ब्लैकमेल करता रहा। जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.