महिला को दिया तीन तलाक, पति के दोस्त पर छेड़छाड़ का आरोप
संभल, अप्रैल 2 -- नखासा थाना क्षेत्र में महिला को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता रहा। पीड़िता से उसके पति के दोस्त ने छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने पति से शिकायत की, तो उसने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाया। इतना ही नहीं पीड़िता के साथ मारपीट की गई और पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाक्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा निवासी महिला ने बुधवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। पति व ससुराली दहेज कम मिलने की बात कहकर उसे परेशान करते थे। 23 मार्च को पति का दोस्त घर पहुंचा और उसे अकेली देखकर दबोच लिया। पीड़िता ने विरोध किया और पति को जानकारी दी, तो उसने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाया। पीड़िता ने ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.