फरीदाबाद, मई 11 -- पलवल, अजित कुमार। बहीन थाना अंतर्गत प्रेम विवाह के एक वर्ष बाद ही ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आलीमेव गांव की रहने वाली रब्बा ने एक वर्ष पूर्व रुपनगर नाटोली गांव के रहने वाले काहिर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। रब्बा का आरोप है कि इस शादी से काहिर के स्वजन खुश नहीं थे। शुरुआत में पति का साथ मिला, लेकिन कुछ समय बाद पति भी अपने स्वजन की दहेज की मांग में शामिल हो गया और उसे आए दिन परेशान करने लगा। शिकायत के मुताबिक, ससुराल पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की लगातार मांग की जा रही थी। पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि पति काहिर, ससुर र...