संतकबीरनगर, मार्च 26 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। लाठी-डंडों और रॉड से किए गए हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता सुमन पत्नी संदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम गांव के ही अमरजीत उर्फ कल्लू, परमात्मा पुत्रगण राममिलन और झिनकी देवी पत्नी राममिलन ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने लाठी, डंडे और रॉड से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके सिर, कंधे और कमर में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, हमलावरों ने उसकी मां सरस्वती के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान उसका मोबाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.