सहरसा, जून 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा में सोमवार को तेज रफ्तार इनोवा चार चक्का वाहन का कहर देखने को मिला। हादसे में अपनी बेटी साथ टहलने के लिए निकली 25 वर्षीय महिला मालती कुमार को तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सहरसा : सड़क हादसे में महिला की मौतपति के फर्द बयान पर रिपोर्ट दर्ज सड़क दुर्घटना में मौत मामले में पटुआहा निवासी मृतका मालती कुमारी के पति बौआ राम ने फर्द बयान देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह करीब साढ़े चार बजे बेटी सात वर्षीय रिया कुमारी साथ शंकर मोटर्स के सामने सड़क से टहलने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी पीबी 03 बीआर 9321 पीछे से धक्का मार कर निकल गया। जबकि पत्नी काफी दूर 50 फीट तक चार चक्का वाहन साथ घसी...