मिर्जापुर, जुलाई 6 -- जौनपुर, संवाददाता। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास स्थित रानीपुर तिराहे के पास रविवार को मिले महिला के कटे हुए शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास सक तमंचा, गड़ासा और चाकू बरामद किया गया। सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शव की शिनाख्त और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध व्यक्ति रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो आरोपी तेजी से रामनगर गांव की सड़क की तरफ भागा। पुलिस बल ने उसे चारों तरफ से घ...