शामली, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा की रहने वाली शहजादी ने अपने पति दिलशाद और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चार साल पहले टपराना गांव के दिलशाद से उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मिली सामग्री से असंतुष्ट थे और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। आरोप है कि इसके चलते महिला का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न होता रहा, कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि करीब 15 दिन पहले पति ने तलाक देकर मारपीट कर घर से निकाला, जिसके बाद वह मायके में रह रही है। रविवार को दिलशाद दो अज्ञात लोगों के साथ उसके मायके पहुंचा और मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचने पर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी धमकियां देकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.