प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़। डीएम के सामने 20 फरवरी को आर्थिक मदद की मांग करने वाली विकास खंड संडवा चंद्रिका की मीरा देवी पत्नी पूर्णवासी को सोमवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी ने 20 हजार रुपये आर्थिक सहायता का चेक दिया। यह धनराशि जिला राइफल क्लब के खाते से दी गई है। इसके अलावा डीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मीरा देवी को अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा और प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इस दौरान एडीएम आदित्य प्रजापति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.