चम्पावत, मई 15 -- योगेश जोशी, चम्पावत। साइबर ठग ने महिला को डिजीटल अरेस्ट कर 1.51 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर चम्पावत कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि दुधपोखरा चम्पावत निवासी गीता ने तहरीर में कहा कि बीते 13 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक में गलत कमेंट करने के नाम पर चार किश्तों में 1.51 लाख रुपये की ठगी की। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिना डॉक्यूमेंट तुरंत लोन मंजूर करने वालों की नजर आपके बच्चों पर है, बचाइए इन्हें वरना.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...