मोतिहारी, अप्रैल 7 -- प्रियंरजन, मोतिहारी। ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को साइबर फ्रॉडों ने डिजिटल अरेस्ट कर 3,44,350 रुपए की साइबर ठगी कर ली। मामले में महिला के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें बताया है कि उसके मोबाइल पर ह्वाट्रसएप कॉल आया। कॉल करनेवाले साइबर फ्रॉड ने खूद को सीबीआई का अधिकारी बताया। उसे धमकाते हुए कहा कि उसके बैंक खाते में किसी गलत जगह से पैसा आया है। मनी लॉड्रिंग के केस में उसे एक सप्ताह के लिए अरेस्ट करने की बात साइबर फ्रॉडों ने कही। फोन करनेवाले फर्जी सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि उसके मोबाइल का क्रट्रोल वह ले लिया है। साढे तीन लाख रुपए देने पर उसे छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद महिला से साइबर फ्रॉडों ने अलग-अलग डेट पर 3,44,350 रुपए की साइबर ठगी कर ली। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आध...