देवघर, फरवरी 25 -- सारठ थानांतर्गत पथरड्डा ओपी क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने नवादा गांव के सात लोगों पर डायन बता मारपीट करते हुए दुर्व्यवहार व जेवरात आदि छिनतई का परिवाद दायर कराया है। पीड़िता ने जिक्र किया है 13 सितंबर को घर में थी, उसी दौरान गांव के ही अलूमन बीबी, कारू मियां, जहीर अंसारी, फुरकान अंसारी समेत सात लोगों द्वारा घुसकर डायन कह लज्जा भंग कर मैला पिलाने का प्रयास किया व मारपीट कर जख्मी कर दिया। हजारों का जेवरात व घर में रखे बर्तन आदि लूट लिए। पीड़िता ने कहा है कि पुत्र व पति बाहर मजदूरी करते हैं, जिस कारण घर मे अकेली पाकर डायन कहकर मारपीट, छिनतई व दुर्व्यवहार किया गया। घटना के बाद पंचायती की गई परंतु आरोपियों द्वारा पंचों का फैसला नहीं मानने व थाने में शिकायत दर्ज नहीं करने के बाद पीड़िता न्यायालय में परिवाद दाखिल कर न्याय की गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.