सीतापुर, फरवरी 9 -- सीतापुर, संवाददाता। सकरन क्षेत्र में लड़कियों के विवाद में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सकरन थाना क्षेत्र के मुन्नूपुरवा मजरा सैदापुर गांव निवासी दुलारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 8 फरवरी को लड़कियों के विवाद में पड़ोसी पूनम, प्रियंका ने उसे गालियां देते हुए लात घूसों से पिटाई कर दी। मारपीट होते देख गांव के कई लोग एकत्र हो गए। तक दोनों आरोपी महिलाएं पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकली। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.